Sunday 28 January 2024

एग्जामिनेशन में सफल होने का अचूक उपाय

परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय


परीक्षा का मौसम शुरू होते ही बच्चों में टेंशन की एक लहर सी दौड़ पड़ती है। इसी के साथ अच्छे नंबर लाने के लिए बच्चे दिन रात मेहनत करते हैं। साथ ही साथ खुद को साबित करने के लिए वह अंदर ही अंदर घुटन भी महसूस करते हैं। एग्जाम के दिनों में बच्चो को काफी तनाव होता है। इतनी मेहनत करने के बाद भी अगर बच्चों को उनका मनचाहा परिणाम प्राप्त ना हो, तो वह निराश हो जाते हैं।आपको बता दें कि कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी अच्छे परिणाम ना मिलने का कारण ज्योतिष में ग्रह दशा हो सकती है। यह कुंडली में ग्रहों की अशुभ दशा के कारण भी हो सकता है।


आपको बता दें कि बच्चे परीक्षा में अच्छा करने के लिए कुछ उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। जिनके प्रयोग से बच्चों को एग्जाम में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही साथ वे अपने आगे आने वाले जीवन के लिए भी सही रास्ते का प्रयोग भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं किन – किन उपायों का प्रयोग करके छात्र अपने एग्जाम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं –




परीक्षा में पास होने के उपाय

अगर आप अपने एग्जाम में अच्छा करना चाहते हैं, तो आपको एग्जाम से 5 दिन पहले मीठी दही का सेवन करना चाहिए।


परीक्षा में पास होने के लिए आपको अपने कमरे में सरस्वती माता का चित्र लगाना चाहिए।

पढ़ाई करने से पहले सरस्वती माता की धूपबत्ती, कपूर आदि से आपको उनकी पूजा करनी चाहिए।

सूर्य भगवान की पूजा करने से एग्जाम में अच्छे परिणाम प्राप्त होते है।

एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़े से चावल, लाल चंदन और फूल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।

यह उपाय काफी लाभदायक होता है। इसे करने से बुद्धि में वृद्धि होती है। और एग्जाम में भी सफलता मिलती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात जब भी आप पढ़ाई करते, तो आपको अपनी स्टडी टेबल पर खाने पीने की चीजों को नहीं रखना चाहिए।

इसी के साथ आपकी स्टडी टेबल व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए। साथ ही आपकी किताबें खुली हुई नही होनी चाहिए।

साथ ही आपको अपनी स्टडी टेबल को साफ सुथरा रखना चाहिए।

एग्जाम देने से पहले आपको अपने इष्ट देव को जरूर याद करना चाहिए।

आपको ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पढ़ाई करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आप अपने गले में मां सरस्वती का यंत्र भी धारण कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस यंत्र को धारण करने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं और आप अपनी परीक्षा में अच्छा कर पाते हैं।

एग्जाम के दिनों में अपनी स्मरण शक्ति को अच्छा बनाने के लिए छात्रों को तुलसी के पत्तों में मिश्री मिलाकर खानी चाहिए।

एग्जाम में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – अपने नाम के पहले अक्षर से जानें 


परीक्षा देने जाते समय क्या करना चाहिए?

जब भी आप परीक्षा देने के लिए बाहर जाएं, तो उससे पहले दही मिश्री जरूर खाएं।

सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करने के बाद 108 बार गायत्री मंत्र का जाप जरुर करें।

एग्जाम सफलता प्राप्त करने के लिए आपको भाग्येश रत्न को धारण करना चाहिए।

एग्जाम देने जाने से पहले आपको भगवान की पूजा जरूर करनी चाहिए।

माना जाता है कि भगवान गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगाने से आपको आपके हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

एग्जाम से पहले आपको पक्षियों को सात प्रकार का अनाज रोजाना खिलाना चाहिए। इससे काफी लाभदायक परिणाम प्राप्त होते हैं।

गाय को गुड़ या आटा खिलाने से आपको एग्जाम में अच्छा परिणाम प्राप्त होता है।

कोवे को रोटी खिलाने से भी आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

जिस दिन आप की परीक्षा हो उस दिन सुबह नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

एग्जाम देने जाने से पहले आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें – अगर नया घर खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, तो वास्तु शास्त्र की इन बातों को रखें ध्यान


जानें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता कैसे प्राप्त करें?

आपको घर से दही- गुड़ खाकर निकलना चाहिए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर आपको अपने इष्ट देव के मंत्र जाप करना चाहिए

यदि आपका एग्जाम सोमवार के दिन पड़ रहा है, तो आपको घर से निकलने से पहले शीशे में अपना चेहरा देखकर, तुरंत एग्जाम देने के लिए निकल जाना चाहिए।

साथ ही आपको रास्ते में एक पान का पत्ता खरीद कर शिवलिंग पर जरूर चढाना चाहिए।

हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से आपको काफी फायदा प्राप्त होगा।

प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए भगवान गणेश जी की आरती कर उन्हें दुर्वा चढ़ाएं।

माथे पर केसर का टीका लगाकर परीक्षा केंद्र जाने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना अधिक होती है।

अगर आपका एग्जाम शुक्रवार के दिन है, तो आपको सफेद रंग के वस्त्र पहनकर जाना चाहिए।

आपको माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करके ही एग्जाम देने के लिए निकलना चाहिए।

शनिवार के दिन परीक्षा होने पर आपको हनुमान जी और शनिदेव को प्रणाम करके, अपनी जेब में राई रखकर एग्जाम देने जाना चाहिए।


एग्जाम के दिनों में ही पढ़ना उचित क्यों नहीं होता?

एग्जाम के दिनों में कई छात्र अधिक मेहनत करते हैं। लेकिन एग्जाम के वक्त सब कुछ भूल जाते हैं। जिसके बाद उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं।

अगर आप भी किसी तरह का एग्जाम देना चाहते हैं, तो आपको उसकी तैयारी पहले से ही करनी चाहिए।

एग्जाम के दिनों में आपको अपने सिलेबस का रिवीजन करना चाहिए।

एग्जाम के दिनों में आपको अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आप पढ़ा हुआ भूल जाएंगे।

साथ ही अधिक तनाव लेने से आपके मस्तिष्क पर भी प्रभाव पड़ेगा।

एग्जाम के दिनों से पहले आपको अपने स्लेबस को पूरा कर लेना चाहिए।

एग्जाम के दिनों में आपको अपने द्वारा बनाए गए कुछ नोट्स को रिवाइज करना चाहिए।

साथ ही इन दिनों आपको अधिक खुश रहना चाहिए और मेहनत करनी चाहिए।

अपने जीवन में सफलता पाने के लिए आपको कडी मेहनत करनी चाहिए। साथ ही किसी भी उपाय को करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह जरुर लें।


Wednesday 23 February 2022

 🌸  मताधिकार का मतलब🌹

                  

 यही एक ऐसा मौका होता है जिसके माध्यम से आप अपने राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनते हैं आपके एक वोट में वो ताकत होती है जिसके माध्यम से आप  देश की दशा और दिशा को बदल सकते हैं ।यही 5 वर्ष में एक बार मिलने वाला मौका आपको देश-प्रदेश जिला-तहसील-मोहल्ले को आपकी इक्षानुसार संचालित करने वाले व्यक्ति को चुनने का मुख्य मौका देता है । " मतदान " किसी देश का सबसे बड़ा उत्सव होता है - यह होली,दीवाली,दशहरा,ईद- रमज़ान , क्रिसमस से कई गुना बड़ा उत्सव है ।

 अतः है मित्र अपने अंदर की इक्षा शक्ति को जगाओ और मतदान करने के बाद ही कहीं जाओ ।🌸🙏🙏🌹